ताऊ पहेली - 69 ( महानिर्वाण मंदिर और स्तूप,कुशीनगर ,उत्तर प्रदेश) विजेता : श्री प्रकाश गोविंद

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 69 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है महानिर्वाण मंदिर और स्तूप,कुशीनगर ,उत्तर प्रदेश

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.

आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भीत जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.


गोरखपुर
----------------

उत्तर प्रदेश राज्य पूर्वांचल में गोरखपुर जिले को बाबा गोरखनाथ का धाम कहा जाता है . मुंशी प्रेमचन्द की कर्मस्थली व फिराक गोरखपुरी की जन्मस्थली के रुप मे भी प्रसिद्धि प्राप्त है.अनेकानेक पुरातात्विक, अध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों की धरती को अमर शहीद पं0 राम प्रसाद बिस्मिल, बन्धु सिंह व चौरीचौरा आन्दोलन के शहीदों की शहादत स्थली के रूप में भी याद किया जाता है.

वैदिक काल में यह स्थान भगवान राम के कौशल राज्य का एक हिस्सा बताया गया है.बारहवीं शताब्दी में मोहम्मद गौरी के राज में प्रसिद्ध तांत्रिक और तपस्वी बाबा गोरखनाथ हुए थे, उन के नाथ सम्प्रदाय का प्रभाव हिन्दू धर्म के सभी वर्गो में दिखाई पड़ता है.उनकी समाधी देखने भी बहुत से पर्यटक आते हैं. ' मगहर ' यहाँ से लगभग २० किलोमीटर पर है जहाँ संत कबीर की समाधी स्थल है.

‘टैराकोटा’ के लिए प्रसिद्ध व आधुनिक गोरखपुर का वर्तमान स्वरुप बेशक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है .
अधिक जानकारी अधिकारिक साईट से लें-
http://gorakhpur.nic.in/

इसी गोरखपुर के कुशीनगर में हम आप को ले कर आये हैं,पहेली में हमने महापरिनिर्वाण मंदिर और उस के पीछे बने स्तूप का चित्र दिखाया था.



आज का कुशीनगर ,प्राचीनकाल के सोलह महाजनपदों में से एक ‘कुशीनारा’ है . रामायण काल में भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी 'कुशावती 'को 483 ईसा पूर्व बुद्ध ने अपने अंतिम विश्राम के लिए चुना था.लुंबनी, बोधगया और सारनाथ के साथ ही कुशीनगर का भी बौद्ध अनुयायियों के लिए बहुत महत्व है.इस कुशीनगर का महत्व यहाँ स्थित महानिर्वाण मंदिर के कारण अधिक है.



महापरिनिर्वाण मंदिर -

इस का स्‍थापत्‍य अजंता की गुफाओं से प्रेरित बताया जाता है.मंदिर के आसपास अशोक काल के कई विहार और चैत्‍य भग्‍नावशेष मौजूद हैं.



इस मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी हुई (भू-स्‍पर्श मुद्रा) 6 मीटर लंबी मूर्ति है, जो की एक ही पत्थर[लाल बलुई] से बनी है.सम्राट अशोक ने बनवाया था.इसे करीब 2500 वर्ष पुरानी बताया गया है.




यह मूर्ति अजंता के भगवान बुद्ध की महापरिनिवार्ण मूर्ति की प्रतिकृति है.जहाँ से यह मूर्ति निकाली गई थी उसी स्थान पर यह मंदिर बनाया गया है.

जिस स्थान पर भगवान बुद्ध का अंतिम संस्‍कार किया गया था वह स्तूप इसी मंदिर के पूर्व में बना है.
महापरिनिर्वाण मंदिर से पहले बीच तालाब में बना भगवान बुद्ध का मंदिर और इसके सामने बना विशाल पैगोडा है.जल मंदिर तक जाने के लिए तालाब के ऊपर पुल बना है.
----------------------

इस के अतिरिक्त यहाँ मुख्य पर्यटक स्थल-

माथा कुँवर मंदिर,रामाभार स्‍तूप,जापानी मंदिर और संग्रहालय ,वाट थाई मंदिर[ मंदिर के शीर्ष पर सोने की परत विशेष आकर्षण है], चीनी मंदिर,भगवान शिव को समर्पित बिरला मंदिर आदि .

कैसे जाएँ-

कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय विमान पत्तन बनाए की योजना है.
१-नजदीकी रेलवे स्‍टेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन.
२-वायु सेवा-गोरखपुर से दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता के लिए सुविधाहै.
३-सड़क मार्ग-गोरखपुर से टेक्सी और बसें कुशीनगर के लिए नियमित चलती हैं.

ठहरने के लिए उत्‍तरप्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से पथिक निवास,प्राइवेट होटल ,बिरला धर्मशाला , बुद्ध धर्मशाला एवम अन्य धर्मशालाएं भी हैं.
अधिकारिक साईट-http://kushinagar.nic.in/
अभी के लिये इतना ही. अगले शनिवार एक नई पहेली मे आपसे फ़िर मुलाकात होगी.


आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.

 

 

tpw69

श्री प्रकाश गोविंद   अंक 101

डा.रुपचंद्रजी शाश्त्री "मयंक, अंक 100

सुश्री बबली अंक 99

seema-gupta-2

सुश्री सीमा गुप्ता  अंक 98

श्री विवेक रस्तोगी अंक 97


श्री Chandra Prakash अंक 96


श्री भारतीय नागरिक - Indian Citizen अंक 95

सुश्री रेखा प्रहलाद अंक 94

प. श्री.  डी. के. शर्मा “वत्स” अंक 93


सुश्री Nitikasha अंक 92

 


श्री दिगम्बर नासवा अंक 91

श्री संजय बेंगाणी अंक  90

डा  . मनोज मिश्र अंक 89

nirbhay1

 श्री Nirbhay Jain अंक 88

श्री उडनतश्तरी अंक 87

श्री रतनसिंह शेखावत अंक 86


श्री मो सम कौन? अंक 85

श्री अभिषेक ओझा अंक 84

श्री रंजन अंक 83


अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

श्री पी.सी.गोदियाल,
सुश्री Kshama
श्री सुशील कुमार छौंक्कर
श्री दिनेशराय द्विवेदी
डा. महेश सिन्हा
श्री नरेश सिंह राठौड
सुश्री वंदना
श्री अविनाश वाचस्पति
श्री सैय्यद
अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!


आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.

ताऊ पहेली - 69

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरे की घणी राम राम.
ताऊ पहेली अंक 69 में मैं ताऊ रामपुरिया, सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि अब से रामप्यारी का हिंट सिर्फ़ एक बार ही दिया जाता है. यानि सुबह 10:00 बजे ही रामप्यारी के ब्लाग पर मिलता है.

विनम्र विवेदन

कृपया पहेली मे पूछे गये चित्र के स्थान का सही सही नाम बतायें कि चित्र मे दिखाई गई जगह का नाम क्या है? कई प्रतिभागी सिर्फ़ उस राज्य का या शहर का नाम ही लिख कर छोड देते हैं. जो कि अबसे अधूरा जवाब माना जायेगा.

हिंट के चित्र मे उस राज्य या शहर की तरफ़ इशारा भर होता है कि उस राज्य या शहर मे यह स्थान हो सकता है. अब नीचे के चित्र को देखकर बताईये कि यह कौन सी जगह है? और किस शहर या राज्य में है?

यह कौन सी इमारत है और किस शहर या राज्य में है?

ताऊ पहेली का प्रकाशन हर शनिवार सुबह आठ बजे होगा. ताऊ पहेली के जवाब देने का समय कल रविवार दोपहर १२:०० बजे तक है. इसके बाद आने वाले सही जवाबों को अधिकतम ५० अंक ही दिये जा सकेंगे

अब आप रामप्यारी के ब्लाग पर हिंट की पोस्ट सुबह दस बजे ही पढ सकते हैं! दूसरा हिंट नही दिया जायेगा.
जरुरी सूचना:-

टिप्पणी मॉडरेशन लागू है इसलिए समय सीमा से पूर्व केवल अधूरे और ग़लत जवाब ही प्रकाशित किए जाएँगे.
सही जवाबों को पहेली की रोचकता बनाए रखने हेतु समय सीमा से पूर्व अक्सर प्रकाशित नहीं किया जाता . अत: आपका जवाब आपको तुरंत यहां नही दिखे तो कृपया परेशान ना हों.

इस अंक के आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा


नोट : यह पहेली प्रतियोगिता पुर्णत:मनोरंजन, शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिये है. इसमे किसी भी तरह के नगद या अन्य तरह के पुरुस्कार नही दिये जाते हैं. सिर्फ़ सोहाद्र और उत्साह वर्धन के लिये प्रमाणपत्र एवम उपाधियां दी जाती हैं. किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थितियों मे आयोजकों का फ़ैसला ही अंतिम फ़ैसला होगा. एवम इस पहेली प्रतियोगिता में आयोजकों के अलावा कोई भी भाग ले सकता है.


मग्गाबाबा का चिठ्ठाश्रम
मिस.रामप्यारी का ब्लाग
ताऊजी डाट काम

एक्स्ट्रा मेरीटल अफ़ेयर का भंडाफ़ोड : ताऊ टीवी

कल अदा जी द्वारा लिखी ब्लागर्स मीट की रिपोर्टिंग समीर लाल...सचमुच .... ठंडी हवा का झोंका....हाँ नहीं तो...!!!पढी, तो हम कहां कह रहे हैं कि नही हैं. बल्कि वो तो सनसनाती हुई ताजा हवा का झौंका है. कोई आश्चर्य नही हुआ.

अब हमको ब्लागर्स मीट की कवरेज का बडा शौक है. या यूं कहलें कि ताऊ टी.वी तो अपने गधा सम्मेलनों और ब्लागर्स मीट के कवरेज के लिये ही पहचाना जाता है. और इस क्षेत्र में एक जाना माना ब्रांड नेम बन चुका है... और खोजी रिपोर्टिंग करना तो ताऊ टीवी चैनल का उद्देश्य ही है. अदा जी की रिपोर्टिंग को हमने बार बार ध्यान से पढा.. .कि कहीं कोई खोजी खबर मिले जिसका हम पंचनामा कर सकें?

और दोस्तों आखिर मे हमको वो खबर मिल ही गई जिसको अदा जी ने जारी तो किया पर अफ़्सोस...वो चूक गई..या उनको जानबूझकर भरमाया गया? क्योंकि जिसे महज गिलहरी बता कर उनसे परिचय करवाया गया वो कोई गिलहरी नही थी बल्कि वो थी प्रसिद्ध माडल...मिस. गिलहरियावेस्की....

और इस तरह असली अफ़ेयर की बात ठंडी हवा दबवाने मे कामयाब रही.... शायद अदा जी ने उस बात पर ज्यादा ध्यान नही दिया...पर हम तो ठहरे खबर की खाल निकालने वाले....अब नीचे उनकी रिपोर्टिंग के शब्दों पर ध्यान दिजियेगा.........

लगे हाथों समीर जी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेर की बात भी खुल कर सामने आ गयी...हम दांतों तले ऊँगली दबाने ही लगे थे ...कि वो खुशनसीब छम से सामने ही आ गयी....देखा तो श्याम वरण, चपल-चंचल, बड़ी-बड़ी आँखों वाली गिलहरी थी जिससे समीर जी रोज आँख मटका किया करते हैं...

बस दोस्तो, हमको इस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली बात ने झकझोर दिया और हमने तुरंत हमारे मुख्य खोजी संवाद दाता रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे" को इस अफ़ेयर का भंडा फ़ोड करने के लिये नियुक्त कर दिया.

रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे" ने २४ घंटो से भी कम समय में इसका भंडाफ़ोड कर दिया. जिस बात को बडी ही खूबसूरती से छुपाया गया उसकी तस्वीरे हम जारी कर रहे हैं....

ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....

हां तो दोस्तो...दिल थाम के बैठिये और सिर्फ़ एक छोटे से ब्रेक के बाद देखिये...इस एक्स्ट्रा मेरीटल अफ़ेयर की सन सनी खेज तस्वीरें...जो कि सिर्फ़ ताऊ टीवी के पास हैं.......

ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....

हां तो दोस्तो...दिल थाम के बैठिये और सिर्फ़ एक छोटे से ब्रेक के बाद देखिये...इस एक्स्ट्रा मेरीटल अफ़ेयर की सन सनी खेज तस्वीरें...जो कि सिर्फ़ ताऊ टीवी के पास हैं.......

ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....

हां तो दोस्तो...दिल थाम के बैठिये और सिर्फ़ एक छोटे से ब्रेक के बाद देखिये...इस एक्स्ट्रा मेरीटल अफ़ेयर की सन सनी खेज तस्वीरें...जो कि सिर्फ़ ताऊ टीवी के पास हैं.......

तो जनाब देखिये.....पार्क में लेटे हुये प्रेमी युगल को...ये गिलहरी नही...जैसा कि अदा जी को बताया गया था....ये हैं प्रसिद्ध माडल... मिस. गिलहरियावेस्की ...और साथ में कौन हैं? बताने की जरुरत है क्या?

प्रसिद्ध माडल... मिस. गिलहरियावेस्की ...और साथ में कौन हैं? बताने की जरुरत है क्या?


लिजिये ये एक और तस्वीर देखिये....जैसे ही इस प्रेमी युगल को पता लगा कि कोई जासूस इनका पीछा कर रहा है तो इन्होने एक हाथ में जूते उठाये और दुसरे हाथ से मिस. गिलहरियावेस्की का हाथ पकड कर दरिया किनारे से उडन छू होने लगे...पर इन्हें क्या पता कि रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे" असली जेम्स बांड 007 का अवतार है...इतनी सारी फ़ोटो रामप्यारे ने हमको भिजवाई हैं कि आप दंग रह जायेगें...

बस ये तस्वीर एक छोटे से ब्रेक के बाद...कहीं जाईयेगा नही...हम अभी गये और कल आयेंगे...तब तक ये छोटा सा
विज्ञापन झेलिये...

ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....ब्रेक के बाद.....

हां तो दोस्तो...दिल थाम के बैठिये और सिर्फ़ एक छोटे से ब्रेक के बाद देखिये...इस एक्स्ट्रा मेरीटल अफ़ेयर की सन सनी खेज तस्वीरें...जो कि सिर्फ़ ताऊ टीवी के पास हैं.......

तो जनाब देखिये..... मिस. गिलहरियावेस्की ...के साथ दरिया किनारे सैर करते हुये....?

मिस. गिलहरियावेस्की ...के साथ दरिया किनारे सैर करके उडनछू होते हुये....?


कहीं जाईयेगा नही...हम भी हाजिर होते हैं एक छोटे से ब्रेक के बाद...इस सनसनीखेज एक्स्ट्रा मेरिटल अफ़ेयरकी और एक से बढकर एक तस्वीरे लेकर...याद रखिये..ये तस्वीरे सिर्फ़ ताऊ टीवी के पास हैं...और कहीं नही हैं...तो हम फ़टाफ़ट कल तक आते हैं... तब तक ये छोटा सा विज्ञापन झेलते रहिये.........................

हम जल्द लौट रहे हैं............

ताऊ पहेली - 68 (St. Francis Church Cochin) विजेता : उडनतश्तरी

प्रिय भाईयो और बहणों, भतीजों और भतीजियों आप सबको घणी रामराम ! हम आपकी सेवा में हाजिर हैं ताऊ पहेली 68 का जवाब लेकर. कल की ताऊ पहेली का सही उत्तर है St. Francis Church Cochin.

और इसके बारे मे संक्षिप्त सी जानकारी दे रही हैं सु. अल्पना वर्मा.

आप सभी को मेरा नमस्कार,

पहेली में पूछे गये स्थान के विषय में संक्षिप्त और सारगर्भीत जानकारी देने का यह एक लघु प्रयास है.

आशा है, आप को यह प्रयास पसन्द आ रहा होगा,अपने सुझाव और राय से हमें अवगत अवश्य कराएँ.

देवताओं के अपने देश कहे जाने वाले 'केरल 'राज्य के बारे में हम आप को पहले की पोस्ट में बता ही चुके हैं.
आज बात करते हैं यहाँ के राज्य कोच्ची के बारे में .केरल तीन भौगोलिक व सांस्कृतिक इकाईयों में बंटा हुआ है, उत्तर में मलाबार, मध्य में कोचीन और दक्षिण में त्रावणकोर. कोचीन इस प्रदेश का सबसे अधिक विविधवर्णी और सब से बड़ा नगर है.

कोचीन में भारतीय नौसेना एक केंद्र है और एक नौसैनिक संग्रहालय भी है.यह ऐतिहासिक नगर बंदरगाह के कारण एक वाणिज्यिक नगरी के रूप में भी मशहूर है.

Cochin Synagogue


कोच्ची शहर के नीचे की तरफ कोचीनफोर्ट है.भारत में यहूदियों की सबसे पुरानी बस्ती इसी कोचीनफोर्ट में है .१५६८ में बना यहूदियों का मंदिर याने सिनेगॉग भी यहीं है.अब यहाँ बहुत ही कम यहूदी परिवार बचे हैं.[२०-३०?]अधिकतर यहाँ से पलायन कर गए हैं.

वेलिंग्टन द्वीप बीच में है.ऊपर की तरफ अर्नाकुलम नगर बाद में बना और विकसित हुआ है.

कोचिंफोर्ट से लगा हुआ है कोचीन के राजा का १७ वीं शताब्दी में बना पुराना महल .इसे डच पेलेस कहते हैं .
इस काष्ठप्रासाद के मूल शिल्पी पुर्तगाली थे लेकिन सौ साल बाद डच कारीगरों ने उसका पुनर्निर्माण किया.
इस महल में रामायण और महाभारत की कथाओं पर आधारित अनेक सुंदर भित्तिचित्र यहां का प्रमुख आकर्षण हैं.

ST. FRANCIS CSI CHURCH Cochin


कोचीन के अन्य मुख्य आकर्षण हैं .

१-सेंट फ्रांसिस चर्च [१५०३]संभवत: दक्षिण भारत का सबसे पुराना चर्च माना जाता है.

२- सांताक्रूज बासिल्का[1505 ईस्वी]यहाँ ईसा मसीह को सूली दिए जाने के प्रसंग के तेरह चित्र प्रदर्शित हैं.पुनर्निर्माण १९०५ में किया गया है.

पुराने शहर कि तंग गालियों से गुजरते हुए आप पुर्तगाली शैली में बने मकान देख सकते हैं.

३-कोचीन से लगभग पैंतालीस किलोमीटर की दूरी पर उत्तरपूर्व में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है ,वह है--'कालडी' याने आदि शंकराचार्य का जन्मस्थान!कालडी में पेरियार नदी के किनारे एक आधुनिक मंदिर,८ मंजिला शंकराचार्य कीर्ति स्तंभ और एक संस्कृत विश्वविद्यालय भी है.

यही पास में ही कोचीन का नया अंतर्राष्ट्रीय विमानतल भी बना हुआ है.

१९३३ में बना मानव निर्मित द्वीप ' Willingdon island ' है.

इसके अतिरिक्त कोच्ची फोर्ट बीच,वास्को हाउस,बोल्घात्टी पेलेस ,हिल पेलेस ,पल्लिपोर्ट पेलेस ,मंगलावानाम बर्ड अभ्यारण , केरल museum ,नेहरु स्टेडियम आदि.

यहाँ आप नौका विहार का आनन्द लिजीये और इंडिया foundation में हर शाम 'आर्ट केरला' द्वारा आयोजित पारंपरिक कथकली नृत्य भी देखे जा सकते हैं.

कोचीन पहुँच ही गए हैं तो लक्षद्वीप भी जा सकते हैं जो यहाँ तट से २२० -४४० km दूर स्थिति है .

कोचीन जाने के लिए सभी राज्यों से सड़क,वायु,और रेल मार्ग सुविधाएँ हैं.

अब पहेली में पूछे गए स्थान के बारे में जानते हैं -:

सेंट फ्रांसिस चर्च ,कोच्चि (कोचीन)
---------------------------------------

वास्को डी गामा १४९८ में समुद्र के रास्ते यूरोप से [कालीकट]भारत आये थे.उन्हीं का अनुसरण करते हुए दो पुर्तगाली यहाँ पहुंचे और कोचीन के राजा की अनुमति से उन्होंने यहाँ एक काष्ठ का किला बनाया और उसमें एक चर्च भी बनाया. एक पुर्तगाली ने १५०६ में इस लकड़ी के महल और चर्च को पत्थर से पुनर्निर्मित करवाया गया.१५१६ पुनर्निर्माण का कार्य संपन्न हुआ और इसे सेंट अन्थोनी[पुर्तगाली] को समर्पित किया गया.

ST. FRANCIS CSI CHURCH inside.


१६६३ में डच लोगों ने इस स्थान पर कब्ज़ा किया वे protestant ईसाई थे उन्होंने सभी चर्चों को नष्ट करा दिया सिर्फ इस एक को छोड़ दिया और इस का पुनर्निर्माण करा कर इसे सरकारी चर्च बना दिया.१८०४ में यह चर्च अन्ग्लिकान्स के आधीन आ गया उन्होंने इस का नाम बदल कर सेंट फ्रांसिस रख दिया.[ज्ञात हो कि पुर्तगाली रोमन केथोलिक ईसाई थे. ]

सन् १५२४ में वास्को डी गामा तीसरी बार कोचीन आये थे,उस समय उनकी मृत्यु यहीं हो गयी थी.उनका शव का इसी चर्च में अंतिम संस्कार किया गया था.१४ साल बाद उनके शव को पुर्तगाली यहाँ से निकाल कर लिस्बन ले गए थे.उनकी कब्रगाह का पत्थर आज भी यहाँ देखा जा सकता है.

Original Grave Of Vasco da Gama


सन् १९२३ में इस चर्च को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित इमारत घोषित किया गया.पर्यटक बुधवार के अलावा सभी दिन यहाँ जा सकते हैं.

अंतर्जाल पर इस चर्च से संबधित यह सारी जानकारी हिंदी में पहली बार लिखी गयी है.

अगली पहेली हम उत्तर भारत से पूछेंगे.अगली पहेली के लिए इस तरह क्लू देना जानबूझकर नियमित नहीं रखा गया है.

अभी के लिये इतना ही. अगले शनिवार एक नई पहेली मे आपसे फ़िर मुलाकात होगी.


आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" की नमस्ते!

प्यारे बहनों और भाईयो, मैं आचार्य हीरामन “अंकशाश्त्री” ताऊ पहेली के रिजल्ट के साथ आपकी सेवा मे हाजिर हूं. उत्तर जिस क्रम मे मुझे प्राप्त हुये हैं उसी क्रम मे मैं आपको जवाब दे रहा हूं. एवम तदनुसार ही नम्बर दिये गये हैं.

 

tpw68

श्री उडनतश्तरी  अंक 101

सुश्री रेखा प्रहलाद अंक 100

Himanshu1

श्री हिमांशु । Himanshu  अंक 99

ravikantpande

श्री रविकांत पांडे अंक 98

श्री दिनेशराय द्विवेदी अंक 97

श्री प्रकाश गोविंद   अंक 96

सुश्री बबली अंक 95

  श्री संजय बेंगाणी अंक 94


श्री Chandra Prakash अंक 93

श्री अंतरसोहिल अंक 92

श्री पी.सी.गोदियाल, अंक 91

श्री रंजन अंक 90


डा. श्री महेश सिन्हा अंक 89

श्री सैयद | Syed  अंक 88

masharma

सुश्री M A Sharma “सेहर” अंक 87

seema-gupta-2

सुश्री सीमा गुप्ता  अंक 86

kkyadav1

श्री के के यादव अंक 85

श्री विवेक रस्तोगी अंक 84

रज-भतिअ

श्री राज भाटिया अंक 83

akanshaji

सुश्री आकांक्षा अंक  82

श्री रजनीश परिहार अंक 81

   प. श्री.  डी. के. शर्मा “वत्स” अंक 80

naresh=rathod

श्री नरेश सिंह राठोड 79

 

 



अब आईये आपको उन लोगों से मिलवाता हूं जिन्होने इस पहेली अंक मे भाग लेकर हमारा उत्साह वर्धन किया. आप सभी का बहुत बहुत आभार.

श्री अशोक पांडे
श्री रतनसिंह शेखावत
श्री सुशील कुमार छौंक्कर
श्री अनिल पूसदकर
श्री अविनाश वाचस्पति
श्री Shastri JC Philip
श्री आशीष खंडेलवाल
डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक
श्री संजय भास्कर
श्री रामकृष्ण गौतम
सुश्री वंदना
डा. मनोज मिश्र
श्री भारतीय नागरिक - Indian Citizen
अब अगली पहेली का जवाब लेकर अगले सोमवार फ़िर आपकी सेवा मे हाजिर होऊंगा तब तक के लिये आचार्य हीरामन "अंकशाश्त्री" को इजाजत दिजिये. नमस्कार!


आयोजकों की तरफ़ से सभी प्रतिभागियों का इस प्रतियोगिता मे उत्साह वर्धन करने के लिये हार्दिक धन्यवाद. !

ताऊ पहेली के इस अंक का आयोजन एवम संचालन ताऊ रामपुरिया और सुश्री अल्पना वर्मा ने किया. अगली पहेली मे अगले शनिवार सुबह आठ बजे आपसे फ़िर मिलेंगे तब तक के लिये नमस्कार.

ताऊ पहेली - 68

प्रिय बहणों और भाईयों, भतिजो और भतीजियों सबको शनीवार सबेरे की घणी राम राम. और साथ साथ इस्टर की भी हार्दिक शुभकामनाएं.



ताऊ पहेली अंक 68 में मैं ताऊ रामपुरिया, सह आयोजक सु. अल्पना वर्मा के साथ आपका हार्दिक स्वागत करता हूं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि अब से रामप्यारी का हिंट सिर्फ़ एक बार ही दिया जाता है. यानि सुबह 10:00 बजे ही रामप्यारी के ब्लाग पर मिलता है.

विनम्र विवेदन

कृपया पहेली मे पूछे गये चित्र के स्थान का सही सही नाम बतायें कि चित्र मे दिखाई गई जगह का नाम क्या है? कई प्रतिभागी सिर्फ़ उस राज्य का या शहर का नाम ही लिख कर छोड देते हैं. जो कि अबसे अधूरा जवाब माना जायेगा.

हिंट के चित्र मे उस राज्य या शहर की तरफ़ इशारा भर होता है कि उस राज्य या शहर मे यह स्थान हो सकता है. अब नीचे के चित्र को देखकर बताईये कि यह कौन सी जगह है? और किस शहर या राज्य में है?

यह कौन सी इमारत है और किस शहर / राज्य में है?

ताऊ पहेली का प्रकाशन हर शनिवार सुबह आठ बजे होगा. ताऊ पहेली के जवाब देने का समय कल रविवार दोपहर १२:०० बजे तक है. इसके बाद आने वाले सही जवाबों को अधिकतम ५० अंक ही दिये जा सकेंगे

अब आप रामप्यारी के ब्लाग पर हिंट की पोस्ट सुबह दस बजे ही पढ सकते हैं! दूसरा हिंट नही दिया जायेगा.
जरुरी सूचना:-

टिप्पणी मॉडरेशन लागू है इसलिए समय सीमा से पूर्व केवल अधूरे और ग़लत जवाब ही प्रकाशित किए जाएँगे.
सही जवाबों को पहेली की रोचकता बनाए रखने हेतु समय सीमा से पूर्व अक्सर प्रकाशित नहीं किया जाता . अत: आपका जवाब आपको तुरंत यहां नही दिखे तो कृपया परेशान ना हों.

इस अंक के आयोजक हैं ताऊ रामपुरिया और सु,अल्पना वर्मा


नोट : यह पहेली प्रतियोगिता पुर्णत:मनोरंजन, शिक्षा और ज्ञानवर्धन के लिये है. इसमे किसी भी तरह के नगद या अन्य तरह के पुरुस्कार नही दिये जाते हैं. सिर्फ़ सोहाद्र और उत्साह वर्धन के लिये प्रमाणपत्र एवम उपाधियां दी जाती हैं. किसी भी तरह की विवादास्पद परिस्थितियों मे आयोजकों का फ़ैसला ही अंतिम फ़ैसला होगा. एवम इस पहेली प्रतियोगिता में आयोजकों के अलावा कोई भी भाग ले सकता है.


मग्गाबाबा का चिठ्ठाश्रम
मिस.रामप्यारी का ब्लाग ताऊजी डाट काम

ताऊ द्वारा अति गोपनीय ब्लागर्स मीट के भंडाफ़ोड की तैयारी : रामप्यारे

आज ना तो पहली अप्रेल बाकी बची है और ना ही मेरा किसी को बेवकूफ़ बनाने का इरादा है. मैं आपको ना तो महफ़ूज मियां के बारे मे कोई रिपोर्ट देने वाला हूं और ना ही ताऊ की असली शक्ल दिखाने वाला हूं. और दिखाऊं भी कहां से? क्या पता मैं ही ताऊ हूं..या ताऊ ही मैं हूं?

और मेहरवान ...कद्रदान ....दिल थाम के मत बैठिये...क्योंकि ना ही मैं सुर्पणखां का नाम बताने वाला हूं और ना ही मामा मारीच के बारे में कोई जानकारी देने वाला हूं.....और ना ही ये बताने वाला हूं कि कल कौन कौन कहां कहां अप्रेल फ़ूल बना....

अब आप कहोगे...यार रामप्यारे तू तो ताऊ से भी बडा फ़ेंकू निकला...इत्ती देर होगई और अढाई कोस भी नही चला जबकि मुहावरे मे ही इत्ती देर मे तो अढाई कोस चल लिया जाता है. तो अब आप दिल थाम लो...और बिल्कुल कसकर पकड कर बैठ जावो..वो खुलासा अब करने ही वाला हूं...

हां तो वो खास खबर यह है कि ब्लागवुड के कुछ नामी सितारे कल शनिवार को एक अति गोपनीय ब्लागर्स-मीट श्रीराम कोला के साथ करने वाले हैं...और यह पूरी तरह गुप्त आयोजन है...यानि कानों कान किसी को खबर नही होनी थी...बल्कि इस की लाईव रिपोर्टिंग के अधिकार भी किसी को नही दिये गये थे. यानि इसकी रिपोर्टिंग भी विडियो के जरिये वो बाद में खुद ही करने वाले थे....

हुआ युं कि ताऊ को इसकी खबर लग गई....ताऊ ने पूछा...तो पहले तो टालमटोल की गई...पर आप तो जानते ही हैं कि ताऊ तो ब्लागर्स मीट का चैंपियन और खोजी पत्रकार है....सो सब कुछ उगलवा ही लिया.

कुछ ब्लागर्स द्वारा एक अति गोपनीय मीट की तैयारियां शुरु


ताऊ को उन्होने इसकी रिपोर्टिंग के लिये मना कर दिया. बस ताऊ का दिमाग सटक गया. और ताऊ ने भी इसकी गोपनीयता भंग करने की धमकी दे दी. तब तक आयोजकों को समझ आगया कि इस बावलीबूच ताऊ का कुछ भरोसा नही...यह सचमुच का भंडाफ़ोड भी कर सकता है.

मौके की नजाकत समझ कर ताऊ को रिश्वत की पेशकश की गई. आप तो जानते ही हो कि ताऊ को रिश्वत बडी ही मधुर और प्रिय लगती है. सो रिश्वत की पेशकश पाकर ताऊ इसकी गोपनीयता बरकरार रखने को तैयार होगया.

अब यहां फ़िर लोचा आ गया...आयोजकों से रिश्वत के नाम पर जिस रकम का आफ़र मिला वो ताऊ को सम्मानजनक राशि नही लगी . सो अभी आगे बातचीत जारी है...आज सुबह सात बजे कुछ तय होने के बारे में कुछ सकारात्मक संकेत आये थे परंतु आठ बजे के आसपास फ़िर भयानक गतिरोध आगया और वार्ता यहीं खत्म कर दी गई और ताऊ को कह दिया गया कि करलो जो करना हो....

ताऊ ने कल सुबह तक २० घंटे की मोहलत दी है... कि डैड लाइन तक मेरी चाही गई रकम दे दी जाये वर्ना इस ब्लागर्स मीट के सारे एजेंडे का भंडाफ़ोड कर दिया जायेगा.

अब आपसे निवेदन है कि कल सुबह तक इंतजार करें..अगर ताऊ के साथ कोई समझौता नही हुआ तो कल सुबह सुबह आपको इस ब्लागर्स सम्मेलन के सारे एजेंडे का भंडाफ़ोड कर दिया जायेगा....

जितनी भी चर्चा करने वाले और चर्चाकार हैं वो चाहें तो ताऊ से संपर्क कर सकते हैं. अगर कोई चर्चाकार ज्यादा रकम ताऊ को दे देगा तो उसको यह खबर ताऊ बेच भी सकता है.

ब्लागर्स मीट के आयोजकों को आखिरी चेतावनी : - कृपया इसे कोरी धमकी नही समझे. अगर ताऊ की शर्ते नहीं मानी गई तो यह खबर आगे ज्यादा रकम देने वाले चर्चाकार को बेच दी जायेगी...दो चर्चाकारों से इस संबध में प्राथमिक दौर की बातचीत शुरु हो गई है.

-ताऊ मदारी एंड कंपनी.
अब आप ही अंदाज लगाईये कि यह ब्लागर्स मीट कौन करवा रहा है और कहां? अगली खबर के लिये इंतजार किजिये.

खुशदीप के टी.वी.शो "नाच छमकछल्लो नाच" में रामप्यारी

मेहरवान..कद्रदान...सलाम नमस्ते. आज "ताऊ मदारी एंड कम्पनी" लुट गयी बर्बाद होगई...किसी जालिम ने ताऊ मदारी के सब स्टाफ़ को लालच में फ़ंसाकर ताऊ से अलग करवा दिया. यानि सब ताऊ को छोडकर चले गये.

रामप्यारे उर्फ़ "प्यारे" जिसे ताऊ ने इतना समझदार गधा बनाया वो भी वक्त पर साथ छोड गया. सैम, बीनू फ़िरंगी, हीरामन, चंपाकली और अनारकली सब के सब चले गये....बचे सिर्फ़ ताऊ मदारी और रामप्यारी.

हुजूर..आज मेरे पास खेल दिखाने के लिये कुछ भी नही बचा...ना कबूतर..ना अंडा....ना सांप...बस खाली पिटारा और सूनी बीन है....

बेचने के लिये ताऊ प्राडक्ट भी नही बचे...सारे ताऊ प्राडक्ट जाते समय "प्यारे" झाडू लगाकर साथ लेगया.....ऐसे मे नौबत भूखों मरने की है या भीख मांगने की.

यानि सब कुछ खल्लास...हाथ में रह गया "खाली डिब्बा खाली बोतल"....

भीख मांगकर गुजारा करने की बात को रामप्यारी ने सिरे से नकार दिया. रामप्यारी बोली - ताऊ भीख तो बुजदिल मांगा करते हैं....हम फ़िर से अपनी मदारी मंडली खडी करेंगे. पुराने दिन फ़िर लौटेंगे....

मैने कहा कि रामप्यारी इतना आसान नही है. हमारे पास खेल दिखाने को एक सांप भी नही बचा...सिर्फ़ बीन है...नये सांप आजकल बहुत जहरीले हैं...जहरीले भी क्या बल्कि वो आस्तीन के सांप होते हैं..मीठे मीठे बोलकर कब काट लेंगे ? कहां ले जाकर मरवा डालेंगे? पता भी नही चलेगा. आजकल के सांपों का यकीन नही किया जा सकता.

रामप्यारी बोली - ताऊ अबकी बार हम मदारी मंडली मे नाच गाने के कार्यक्रम दिखायेंगे?

मैने कहा - रामप्यारी तू भूखी प्यासी कैसे डांस करेगी? और तेरे को डांस आता भी नही है.

रामप्यारी बोली - ताऊ मैने डांस की स्पेशल ट्रेनिंग ले रखी है... और खुशदीप अंकल के टी. वी. शो "नाच छमकछल्लो नाच" में भी मैं सलेक्ट होकर भाग ले रही हूं...मुझे यहां से भी वोट मिल ही जायेंगे...और देखना वो कंपीटिशन भी मैं ही जीतूंगी...सारे ब्लागर्स के वोट तो मुझे ही मिलेंगे.... आप तो मजमा लगावो और बीन बजावो..मैं डांस करती हूं ..फ़िर देखना कैसे नोटों (टिप्पणीयों) की बरसात होती है...और इसी की वजह से मैं इंटरनेशनल डांस कंपीटीशन भी जीत लूंगी....

तो आईये मेहरवान..कद्रदान...ये देखिये..रामप्यारी का स्पेशल छमकछल्लो डांस....इस डास मे हेमा मालिनी, माधुरी दिक्षित और यहां तक की पुराने जमाने की आशा पारिख..वैजयंतीमाला भी मेरी रामप्यारी का मुकाबला नही कर सकती...

इस फ़ोटो पर चटका लगाकर रामप्यारी को वोट देकर विजयी बनाईये.
पैसा डालना है तो ताऊ के सामने रखी झोली पर चटका लगायें. और रामप्यारी को वोट देने के लिये नाचती हुई रामप्यारी की फ़ोटो पर चटका लगायें.


तो मेहरवान कद्रदान...आपसे गुजारिश है कि रामप्यारी को "नाच छमकछल्लो नाच" कंपीटीशन मे विजयी बनने के लिये आपके वोट की बहुत जरुरत है....मेहरवान इस मुश्किल घडी में हम कहां जायें? किसके पास वोट मांगने जायें?

आपसे हाथ जोडकर गुजारिश है कि ऊपर नाचती हुई रामप्यारी की फ़ोटो को चटका (क्लिक) लगाकर एक वोट उसको देने की कृपा करें और नगद पैसा यहां रखी ताऊ की फ़ोटो के सामने रखी झोली पर चटका लगाकर डाल दें...

मेहरवान आपकी बडी मेहरवानी होगी...ताऊ की झोली मे पैसे डालें या ना डालें आपकी मर्जी..पर नाचती हुई रामप्यारी की फ़ोटो पर चटका लगाकर उसको वोट जरुर दें... एक वोट का सवाल है अन्नदाता...प्लीज..प्लीज..प्लीज आपके कीमती और बहुमुल्य वोट रामप्यारी की और ताऊ की किस्मत संवार सकते हैं...

आप प्लीजिया कर ज्यादा से ज्यादा वोट दिजिये...सुबह से आज रात तक वोटिंग लाईन खुली हैं...आपसे हाथ जोडकर निवेदन है कि आज आप और कोई काम नही करें..बस यहां रामप्यारी की फ़ोटो को चटका लगाकर वोट देते रहिये.

सोचिये आपको कितनी खुशी होगी जब ब्लागवुड की तरफ़ से रामप्यारी "नाच छमकछल्लो नाच" का खिताब लेकर आयेगी...

तो मेहरवान कद्रदान ...... अंत में फ़िर आपसे गुजारिश है कि ऊपर की फ़ोटो मे रामप्यारी की फ़ोटो पर आज दिन भर चटके लगाकर वोट देते रहिये....और उसे "नाच छमकछल्लो नाच" कंपीटीशन में विजयी बनाइय़े.

आप सबका एडवांस में धन्यवाद....

-ताऊ मदारी एंड कंपनी.